Connect with us

पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

पिथौरागढ़ 8 मई। पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर इसे जनपदवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का खेल प्रेमी अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने स्वयं क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों का ओवर खेलकर मैदान का औपचारिक उद्घाटन किया।

 

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और युवाओं के साथ क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी सहित विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त जरिया भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे नशामुक्ति अभियान से जुड़ने का भी आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

 

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के माध्यम से प्रदेश के उदीयमान खिलाड़ियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें।

 

उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिल रहा है। राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश…

 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम के क्रिकेट मैदान में चारों ओर फ्लड लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को रात्रिकालीन अभ्यास और प्रतियोगिताओं की सुविधा मिल सकेगी।

 

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

To Top