Connect with us

पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर

उत्तराखंड

पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पतालो पर जनमानस को हो रही असुविधा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में सुधार के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को धरातल पर चरितार्थ करने को डीएम सविन बंसल प्रतिबद्ध है। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसीएमओ, एमओसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना ही यह गांठ बांध ले इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, नाफरमानी बर्दाश्त नही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

जनमानस से जुड़ी सुविधाएं सेवाएं डीएम के रडार पर हैं, जनमानस से जुड़े विषयों पर डीएम गंभीर है। डीएम द्वारा समय-समय पर अधिकारियों एवं विभागों को जनमानस से जुड़े विषयों पर सवंेदनशील रहते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी तथा प्रभारी अधिकारी कलेक्टेªट को पीपीपी मोड पर चल रहे अस्पतालों पर औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांचने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों अनुबन्ध में दिये गए विवरण के अनुसार सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केन्द्रों में मानक के अनरूप सुविधाएं/व्यवस्थाएं नही पाए जाने पर अनुबन्ध निरस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…

डीएम को जनमानस एवं विभिन्न माध्यमों से शिकायत प्राप्त हो रही हैं कि इन अस्पतालों में अनुबन्ध के अनुसार स्टॉफ लैब टैक्निशियन, नर्सेस पर्याप्त न होेना, दवाई वितरण खामिया तथ बाहर से दवाई लिखना, पीएचसी के मानकों के अनुसार पर्याप्त स्थान न होना, पैथोलॉजी लैब में जितनी जांच दर्शाई गई हैं, वह नही होना, बेहद खराब सफाई व्यवस्था आदि शिकायत प्राप्त हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

जिले में जाखन, रीठामंडी, कारगी, माजरा, गांधीग्राम, सीमाद्वार, अधाईवाला, चुना भट्टा, बकरालवाला, बीएस कालोनी, दीपनगर, खुड़बुड़ा आदि स्थानों पर पीपीपी मोड पर संचालित किये जा रहे हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

To Top