Connect with us

मुख्यमंत्री धामी से मिले मंत्री गणेश जोशी…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से मिले मंत्री गणेश जोशी…

 

देहरादून, 05 मई । उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी

 

भेंट के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण

 

कैबिनेट मंत्री ने कुठालगेट चौक पर स्वामी रामतीर्थ की मूर्ति स्थापना, ग्राम पंचायत छमरोली के भैंसवाणसैंण में प्राथमिक विद्यालय भवन और चाहरदीवारी निर्माण, तथा ग्राम पंचायत क्यारकुली भट्टा में प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

 

उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से मसूरी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

To Top