Connect with us

देवप्रयाग में THAR अलकनंदा नदी में गिरी, दर्दनाक हादसे में दंपति और 2 बच्चों समेत परिवार के 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड

देवप्रयाग में THAR अलकनंदा नदी में गिरी, दर्दनाक हादसे में दंपति और 2 बच्चों समेत परिवार के 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार तड़के एक स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) के नदी में गिरने से उसमें सवार छह लोगों में से पांच की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। देवप्रयाग थाने के प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सुबह करीब छह बजे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगवान गांव के पास महिंद्रा थार दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस एसयूवी में छह लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने एक महिला को बचा लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, फरीदाबाद का रहने वाला यह परिवार उत्तराखंड के चमोली जिले के गौचर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  साड़ी गौरव मैराथन का आयोजन, महिलाओं ने परंपरा और फिटनेस का दिया संदेश…

इस हादसे में मृतकों की पहचान सुनील गुसाईं (44), उनकी पत्नी मीना, उनके बेटे धैर्य (14) और बेटी सुजल (12) और मदन सिंह गुसाईं के बेटे आदित्य (16) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आदित्य की मां अनीता को बचा लिया गया और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

To Top