Connect with us

रुद्रप्रयाग में आरक्षी परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 06 केंद्र, इस दिन धारा-163 रहेगी प्रभावी

उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आरक्षी परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 06 केंद्र, इस दिन धारा-163 रहेगी प्रभावी

रुद्रप्रयाग: आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के पदों पर चयन हेतु आगामी रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। एकल पाली में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान समस्त परीक्षा केंद्रों में धारा-163 प्रभावी रहेगी।

उप जिला मजिस्ट्रेट भगत सिंह फोनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त परीक्षा 03 अगस्त (रविवार) को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि तहसील रुद्रप्रयाग के अंतर्गत कुल 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1339 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

उन्होंने बताया कि परीक्षा का सफल संचालन हेतु उक्त अवधि में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के बाहर व भीतर अनुशासनहीनता, धमकी, मारपीट तथा घातक आक्रमणों जैसी घटनाओं एवं परीक्षार्थियों को अनुचित साधन के प्रयोग आदि के मध्यनजर सब डिविजन रुद्रप्रयाग के अंतर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 प्रभावी रहेगी।

बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान समस्त परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में पांच से उससे अधिक व्यक्तियों के एक साथ एकत्रित होने पर निषिद्ध किया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक सभा, जुलूस, जश्न के रूप में कोई उत्सव रैली आदि नहीं निकाली जाएगी। लाउडस्पीकर का प्रयोग पूर्णतः बंद रहेगा, किसी तरह के आग्नेयास्त्र, लाठी, डंडा, चाकू, हॉकी, स्टिक, खूखरी, तलवार आदि प्रतिबंधित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…

उन्होंने बताया कि सब डिविजन रुद्रप्रयाग के अंतर्गत कुल 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल गुलाबराय, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज रुद्रप्रयाग, स्व. हरिदत्त बेंजवाल अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज अगस्त्यमुनि, पीएम श्री राजकीय इंटर काॅलेज रतूड़ा, शहीद गोविंद सिंह राजकीय बालिका इंटरमीडिएट काॅलेज रुद्रप्रयाग व गुरूराम राय पब्लिक स्कूल तिलणी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

To Top