Connect with us

रूस-यूक्रेन युद्धः आज फिर यूक्रेन से आई भारतीय छात्र की मौत की खबर, शोक की लहर

उत्तराखंड

रूस-यूक्रेन युद्धः आज फिर यूक्रेन से आई भारतीय छात्र की मौत की खबर, शोक की लहर

दिल्लीः यूक्रेन में जंग के बीच बुधवार को एक और बुरी खबर आई है। यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जिनके अपने यूक्रेन में फंसे है उनके दिल बेताब है। मृतक छात्र की पहचान पंजाब निवासी के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर से परिजनों का बुरा हाल है। युवक की मौत का कारण नहीं पता चल सका है। युवक मेडिकल का छात्र बताया जा रहा है। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अब तक दो भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: वन दरोगा परीक्षा की पारदर्शिता और सफलता के लिए जिला प्रशासन सजग

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रूसी सेना यूक्रेन में ताबड़तोड़ हमले कर रही है। जंग के सातवें दिन सुबह से ही रूस के सैनिक राजधानी कीव पर हमले कर रहे हैं। सुबह से हो रही शेलिंग में अभी तक भारी तबाही हो चुकी है। बुधवार सुबह से ही हमलों का दौर जारी है। कीव में सरकारी इमारतों पर हमले हो रहे हैं। बताते चलें कि अब ये तबाही भीषण मोड़ पर आ चुकी है। बुधवार को जिस भारतीय छात्र की यूक्रेन में मौत हुई है, वह पंजाब का रहने वाला था। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि छात्र की मौत कैसे हुई है। छात्र बीते कुछ समय से अस्पताल में भर्ती था।

यह भी पढ़ें 👉  इसरो ने निकाली 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा ग्रेजुएट वालों के लिए नई भर्ती

गौरतलब है कि मंगलवार को यूक्रेन में भारी गोलीबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की थी। मृतक छात्र की शिनाख्त कर्नाटक निवासी नवीन एसजी के रूप में हुई है। वह खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फोर्थ ईयर का छात्र था। छात्र की मौत उस वक्त हुई थी जब वह खाना लेने के लिए लाइन में लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  महानगर व्यापार मंडल की संयुक्त व्यापार एकता मंच की बैठक आयोजित की गई

 

The post रूस-यूक्रेन युद्धः आज फिर यूक्रेन से आई भारतीय छात्र की मौत की खबर, शोक की लहर first appeared on Uttarakhand Today News.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top