Connect with us

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सेवायोजन विभाग युवाओं को टाइपिंग का देगा मुफ्त प्रशिक्षण

उत्तराखंड

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सेवायोजन विभाग युवाओं को टाइपिंग का देगा मुफ्त प्रशिक्षण

रुद्रप्रयाग: जिला सेवायोजन कार्यालय के नियंत्रणाधीन शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क टंकण व्यवसाय हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवायोजन विभाग के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में निःशुल्क 6 माह का टंकण प्रशिक्षण, सत्र जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार- उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा पहल

इसके अतिरिक्त इस वर्ग के छात्रों को सामान्य ज्ञान, कंम्प्यूटर टंकण, लेखा, सचिवीय पद्धति, सामान्य गणित, सामान्य हिन्दी एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन व कोचिंग प्रदान की जाती है। प्रशिक्षण हेतु आवेदक की शैक्षिक योग्यता इंटर एवं आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई*

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में सेवायोजन कार्यालय तथा शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र, पुराना विकास भवन, रुद्रप्रयाग से दिनांक 17 जून से निःशुल्क प्राप्त करते हुए 30 जून, 2025 तक कार्यालय में जमा किए जाएंगे। इसके उपरांत 07 जुलाई को काउंसलिंग के द्वारा मेरिट के आधार पर शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में उपलब्ध सीटों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शीतकालीन चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा,मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि नियत समय के अनुसार उक्त तिथि तक आवेदन पत्र कार्यालय से सामान्य कार्य दिवस में निःशुल्क प्राप्त कर अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को प्राप्त आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर काउंसलिंग में सम्मिलित होकर प्रवेश ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 9557511448, 9997421058 पर संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

To Top