Connect with us

19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

उत्तराखंड

19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

 

देहरादून। उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह को गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और अन्य स्थानों से आने वाले अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने अतिथियों के आगमन, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए तत्काल लाइजन अधिकारियों की तैनाती करने तथा उन्हें स्पष्ट दायित्व सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, प्रमुख मार्गों पर आवश्यक प्रबंध करने और जरूरत के अनुसार वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए, ताकि शपथ ग्रहण समारोह निर्विघ्न और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

To Top