Connect with us

मुख्यमंत्री ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन…

देहरादून 23 मार्च। पुष्कर पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में “उत्तराखंड की मिट्टी से—नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी” शीर्षक से प्रकाशित पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके साथ ही पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धार्मिक तिथियों को भी समाहित किया गया है, जिससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में सहायक होती है।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पंचांग टेबल कैलेंडर में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है।

इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, दीप कोश्यारी और किशोर भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

To Top