Connect with us

बड़ी खबर: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 7 प्राचार्यों की पदोन्नति

उत्तराखंड

बड़ी खबर: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 7 प्राचार्यों की पदोन्नति

उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विभागान्तर्गत सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों—हल्द्वानी, देहरादून, श्रीनगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रूद्रपुर एवं पिथौरागढ़—में प्राचार्य के 7 रिक्त नियमित पदों पर योग्य प्रोफेसरों एवं विभागाध्यक्षों को पदोन्नति प्रदान की गई है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित विभागीय चयन समिति की 23 जुलाई 2025 को सम्पन्न बैठक में की गई संस्तुति के आधार पर, निम्न वरिष्ठ शिक्षकों को वेतनमान ₹1,44,200-2,18,200 (लेवल-14) में प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया गया—

यह भी पढ़ें 👉  112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…

डॉ. अरुण जोशी

डॉ. अजय आर्या

डॉ. गीता जैन

डॉ. चन्द्र प्रकाश

डॉ. चन्द्र मोहन सिंह रावत

डॉ. गोविन्द सिंह तितियाल

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने साहित्यकारों से किया संवाद, दो साहित्य ग्राम स्थापित करने की योजना पर जोर…

डॉ. अरविन्द कुमार सिंह

पदोन्नत प्राचार्य 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रहेंगे तथा पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्राचार्य पदों पर पदोन्नति से न केवल शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि विद्यार्थियों और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता भी सुदृढ़ होगी। सरकार का प्रयास है कि उच्च चिकित्सा शिक्षा में नेतृत्वकारी पदों पर योग्यतम व्यक्तियों की नियुक्ति हो, जिससे प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

To Top