Connect with us

मीजल्स (खसरा) एवं रुबेला उन्मूलन के विशेष टीकाकरण अभियान की तैयारियों पर बैठक

उत्तराखंड

मीजल्स (खसरा) एवं रुबेला उन्मूलन के विशेष टीकाकरण अभियान की तैयारियों पर बैठक

बागेश्वर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मीजल्स (खसरा) एवं रुबेला उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।

जिलाधिकारी ने अभियान की प्रभावी निगरानी, जनजागरूकता, और विभागीय समन्वय पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी सहयोग से यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…

मुख्य चिकित्साधिकारी आदित्य तिवारी ने अवगत कराया कि जनपद में इस विशेष टीकाकरण अभियान के तहत तीन चरणों में टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा:

प्रथम चरण: 21 से 29 जुलाई 2025

द्वितीय चरण: 19 से 29 अगस्त 2025

तृतीय चरण: 18 से 29 सितंबर 2025

यह भी पढ़ें 👉  आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग : धामी

इन चरणों में एम.आर. टीकाकरण डोज से वंचित 251 बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026 तक मीजल्स और रुबेला का पूर्ण उन्मूलन करना है।

टीकाकरण सत्रों का आयोजन हाई-रिस्क एरिया, घुमंतू जनसंख्या, शहरी क्षेत्र तथा दूरस्थ इलाकों में लेफ्ट आउट एवं ड्रॉप आउट बच्चों को प्राथमिकता देते हुए किया जाएगा, ताकि कोई भी लक्षित बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। साथ ही, अभियान की निगरानी ‘U-WIN पोर्टल’ के माध्यम से की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

बैठक में अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य चिकित्साधिकारी अनुपमा ह्यांकि, जिला शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्या, जिला कोल्ड चेन मैनेजर अंकित भटनागर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

To Top