Connect with us

रुद्रप्रयाग: गढ़वाल सांसद के नेतृत्व में संपन्न हुआ तिरंगा शौर्य सम्मान

उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग: गढ़वाल सांसद के नेतृत्व में संपन्न हुआ तिरंगा शौर्य सम्मान

जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार से लेकर गुलाबराय मैदान तक आज का दिन राष्ट्रीय गर्व, वीरता और देशभक्ति की मिसाल बनकर सामने आया, जब तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह यात्रा भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में प्रदर्शित अद्वितीय साहस, पराक्रम एवं बलिदान को सम्मान देने हेतु आयोजित की गई, जो जिलेभर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी।

यात्रा की शुरुआत रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार से हुई, जहाँ सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं सेना के सेवानिवृत्त जवान तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति के गीतों के साथ शामिल हुए। गुलाबराय मैदान तक पहुँचने तक यह यात्रा एक विशाल जनसमूह का रूप ले चुकी थी। चारों ओर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिन्द’ के उद्घोष वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि यह उन वीर जवानों को सम्मान देने का प्रयास है जिन्होंने देश की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। *’ऑपरेशन सिंदूर’* भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम की गाथा है, जो भावी पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, समर्पण और एकता की प्रेरणा देता रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि हमारा दायित्व है कि हम इन बलिदानों को केवल स्मृति तक सीमित न रखें, बल्कि इन्हें जन-जन तक पहुँचाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करें।

कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट ने भी विचार व्यक्त किए और भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सदैव से वीरभूमि रहा है और यहां की धरती ने देश को अनेक जांबाज़ सपूत दिए हैं।

इस गौरवमयी अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष श्री विजय कपरवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती

यात्रा में विशेष रूप से भारतीय सेना से सेवानिवृत्त वीर जवानों का सम्मान किया गया, जिनमें प्रेम सिंह रावत, हरि सिंह रावत, कुंवर सिंह कपरवाण, वीर सिंह बिष्ट, धनपाल सिंह कपरवाण शामिल रहे। इन सभी को पुष्पमालाओं एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, सरला खंडूड़ी, अरुण चमोली, भूपेन्द्र भंडारी, प्रदीप राणा, बबीता भट्ट, शीला रावत, सैन सिंह बिष्ट, पार्वती गोस्वामी समेत अनेक गणमान्य नागरिक व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

To Top